नोएडा, अप्रैल 15 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। रोटरी क्लब की ओर से बुधवार को एचआईएमटी कॉलेज में रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों ने भी बढ़चढ़ कर योगदान दिया। शिविर में 53 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। क्लब अध्यक्ष ऋषि के अग्रवाल ने बताया कि रोटरी ब्लड बैंक नोएडा में रक्त की कमी चल रही थी। जिसे दूर करने के लिए कॉलेज के चेयरमैन एचएस बंसल से अनुरोध करने पर उन्होंने कैम्पस में रक्तदान शिविर आयोजित करने की सहमति प्रदान की। रोटरी ब्लड बैंक नोएडा के सहयोग से यह शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर अतुल जैन, निखिल गर्ग, विनोद कसाना आदि उपस्थित रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...