पीलीभीत, मार्च 26 -- बीसलपुर। सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज में आयोजित समारोह में मेघावी छात्र छात्राओं और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जूनियर वर्ग में 835 और माध्यमिक वर्ग में 814 छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए। इन सभी स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को विद्यालय प्रबन्ध समिति द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभा खोज और संस्कृति ज्ञान परीक्षा के परिणाम सत्र की सबसे प्रतिष्ठित सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा में आनन्द गंगवार, अभय गंगवार, आशु, और अनुराग सहित कुल 15 छात्रों ने अपनी मेघा का परिचय दिया। इस मौके पर प्रबंधक विष्णु कुमार गोयल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...