आरा, मार्च 9 -- शाहपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के गौतम नगर स्थित श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो गुलाब फलाहारी ने महिला प्राध्यापकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तीकरण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज और देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिलाओं को समान अवसर प्रदान करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार (एनएसएस) ने महिलाओं के संघर्ष, उपलब्धियों और समाज में उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.