गोपालगंज, जनवरी 9 -- हथुआ,एक संवाददाता बाबा भूतनाथ महाविद्यालय में भारत के प्रख्यात संत तथा महाविद्यालय के संस्थापक बाबा भूतनाथ जी महाराज के पुण्यतिथि शुक्रवार को मनाई गई। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य वशिष्ठ मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर बाबा भूतनाथ जी महाराज को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। प्राचार्य ने महाविद्यालय में उनके योगदान को लेकर स्मरण किया। प्राचार्य ने शिक्षा को लेकर उनके सपनों को साकार करने की बात कही। महाविद्यालय के सभी कर्मियों ने बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर महाविद्यालय के विनीत कुमार,अनिल यादव,सुरेन्द्र मांझी,निभा कुमारी,ब्रह्म पंडित,गोपाल मिश्र,नवनीत कुमार अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.