गिरडीह, अप्रैल 26 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अभाविप गिरिडीह नगर इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉ एम एन सिंह से मुलाकात कर कॉलेज परिसर में सालों से बंद पड़े कैंटीन को पुनः सुचारू रूप से संचालित करवाने हेतु ज्ञापन सौंपा है। अभाविप के नगर मंत्री नीरज चौधरी ने प्राचार्य को बताया कि कैंटीन बंद होने से छात्र-छात्राओं को भोजन और अल्पाहार के लिए कॉलेज से बाहर जाना पड़ता है। इससे पढ़ाई का समय बर्बाद होता है और छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टि से भी यह उचित नहीं है। संगठन के एसएफएस सह प्रमुख अनीश रॉय ने मांग की है कि छात्रों के हित को देखते हुए कैंटीन को जल्द से जल्द उचित व्यवस्था के साथ चालू किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को परिसर में ही स्वच्छ एवं किफायती दर पर भोजन उपलब्ध हो सके। यह भी पढ़ें- कॉलेज में सालों से बंद कैंटीन ...