हापुड़, अप्रैल 9 -- नगर के रेलवे रोड स्थित चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज में गुरुवार को फायर विभाग द्वारा फायर सेफ्टी और मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। माकड्रिल के दौरान फायरमैन सतीश चंद्र ने गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में बचाव के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार शर्मा, चौधरी रेणुका सिंह, पंकज कुमार शर्मा, प्रेरणा वर्मा, अमित मलिक, विजेंद्र कुमार, मनोज कुमार, अब्दुल अली सहित समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...