मुजफ्फरपुर, अप्रैल 14 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के एक अंगीभूत कॉलेज में प्रैक्टिकल के लिए छात्रों से पैसे लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कॉलेज पश्चिम चंपारण जिले का बताया जा रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक महिला प्रैक्टिकल की कॉपी में प्रत्येक छात्र से पैसे लेकर कॉपी के अंदर डाल रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद शिक्षा जगत में सनसनी फैल गयी है। छात्र नेताओं का कहना है कि विवि प्रशासन को तुरंत वायरल वीडियो की जांच कराकर दोषी पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.