कॉलेज में प्रैक्टिकल के दौरान छात्रा से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
बिजनौर, मई 19 -- अफजलगढ़। छात्रा ने प्रैक्टिकल के दौरान छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। अफजलगढ़ थानाक्षेत्र के गांव निवासी पीड़िता द्वारा दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि वह अफजलगढ़ के कालेज में बीएससी की छात्रा है। रविवार को प्रैक्टिकल देने के लिए कॉलेज आई थी। इस दौरान गांव का ही युवक कॉलेज में आ गया तथा उससे छेड़छाड़ की, विरोध पर धमकी भी दी। पीड़िता ने घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.