घाटशिला, फरवरी 20 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा के एक कॉलेज परिसर में गुरुवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के सामने ही जहर (यूरिया) खा लिया। आनन-फानन में कॉलेज प्रबंधन ने युवक को इलाज के लिए बहरागोड़ा सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालात को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, युवक (18) खंडामौदा में इंटरमीडिएट का छात्र है, गुरुवार को अपनी प्रेमिका से मिलने कॉलेज आया था। उसकी प्रेमिका इसी कॉलेज की छात्रा है। कॉलेज परिसर में ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर काफी देर तक बहस और नोकझोंक होती रही। विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर युवक ने अपने बैग से यूरिया निकाला और उसे खा लिया। जहर खाने के कुछ ही देर बाद वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। घटना को देख कॉल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.