कॉलेज में नशा मुक्ति की दिलायी गई शपथ, युवाओं को किया जागरूक
गाजीपुर, अगस्त 2 -- गाजीपुर (जमानियां)। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को शासन एवं विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार ' नशा मुक्त युवा-विकसित भारत ' अभियान के तहत नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक तिवारी ने शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों को नशे से दूर रहने तथा समाज को जागरूक करने की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नशा मुक्ति अभियान से संबंधित संदेश लाइव प्रसारित किया गया, जिसे छात्रों ने उत्साहपूर्वक सुना। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- प्राचार्य ने दिलाई शपथ, विद्यार्थियों ने नारों व तख्तियों से दिया नशे के खिलाफ संदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.