चम्पावत, जनवरी 2 -- टनकपुर। टनकपुर कॉलेज में संगीत विभाग ने नव संकल्प कार्यक्रम मनाया। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी ने संगीत को जन जागृति का माध्यम बताया। विभागाध्यक्ष संगीत डा. पंकज उप्रेती ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए रागों के गायन चक्र के बारे में बताया। खुशी और साथियों ने राग यमन में तू ही आधार सकल त्रिभुवन को.. पेश किया। अमन रावत व साथियों ने राग भूपाली में जाऊं तोरे चरण कमल पर वारी.. और अभिषेक व साथियों ने राग छायानट में भरी गगरी मोरी ढुरकाई छैल.. की प्रस्तुति दी। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.