कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
आगरा, अगस्त 23 -- मनोरमा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में बीबीए, बीसीए और बीकॉम के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, पाठ्यक्रम और प्लेसमेंट के अवसरों से अवगत कराना था। समारोह में प्रबंधतंत्र एवं शिक्षकों ने नवागत छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन व्यक्तित्व विकास का मुख्य आधार है। इस दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी ज्ञान, संचार कौशल और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. वीपी सिंह ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को उज्ज्वल शैक्षणिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.