कॉलेज में नवनिर्मित स्टाफ रूम का उद्घाटन
मेरठ, मई 8 -- कृषक इंटर कालेज मवाना के स्टाफ रूम के नवनिर्माण के उद्घाटन अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार व संचालन संजीव बढान ने किया, जबकि मुख्य अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पारूल वर्मा व विशिष्ट अतिथि चौधरी कृषि इंटर कालेज जयसिंहपुर के प्रबन्धक आनन्दपाल सिहं, पूर्व प्रधान कौल चौधरी प्रमोद कुमार, चौधरी विनित कुमार उर्फ नीटू प्रधान (मुबारिकपुर) रहे। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर समाजसेवी गौरव चौधरी (कौल), अन्य प्रबुद्धजन, समस्त स्टाफ व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.