गाज़ियाबाद, दिसम्बर 10 -- मुरादनगर। मुलतानीमल मोदी डिग्री कॉलेज में एबीवीपी पदाधिकारियों का धरना दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। प्राचार्य के कार्यालय के बाहर ही पदाधिकारी धरने पर बैठे रहे। इस दौरान प्राचार्य के निलंबन की मांग उठाई गई। डॉ. केएन मोदी फाउंडेशन के पदाधिकारियों और प्राचार्य के खिलाफ एबीवीपी ने जमकर नारेबाजी की। पदाधिकारी प्राचार्य को निलंबित करने की मांग पर अड़े हैं। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी है। पिछले दिनों मुलतानीमल मोदी डिग्री कॉलेज में एबीवीपी के जिला संगठन मंत्री चिरायु शर्मा के साथ मारपीट की गई थी। पिस्टल तानकर हत्या की धमकी देने का भी आरोप भी लगा था। एबीवीपी पदाधिकारियों का कहना है कि कॉलेज के प्राचार्य के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने प्राचार्य पर आरोप लगाया कि उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.