गुड़गांव, मई 1 -- सोहना,नरेश कुमार । उच्चतर शिक्षा विभाग पंचकूला ने शैक्षणिक सत्र 2026- 27 के लिए दाखिला कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी है। नए सत्र की दाखिला अधिसूचना जारी होने के साथ ही निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह मैमोरियल महाविद्यालय ने 7 मई से शुरू होने वाली दाखिला प्रक्रिया को अपनाने के लिए तैयारी की है। महाविद्यालय ने शहर और नूंह जाने वाले मार्ग स्थित शाखा में दाखिला काउंटर स्थापित कर दिए है। जहां पर विद्यार्थी ऑफ लाइन अपना आवेदन जमा करा सकते है। उच्चतर शिक्षा विभाग पंचकूला द्वारा जारी की गई अधिसूचना के आधार पर 7 से 31 मई तक जमा कर सकेंगे। जो ऑनलाइन होंगे। दस्तावेजों का सत्यापन 9 से 6 जून तक चलेगी। 10 जून को पहली मेरिट सूची जारी होगी। जबकि दूसरी मेरिट सूची 16 जून को जारी की जाएगी। 24 जून को आखिरी बार दाखिला लेने का अवसर विद्यार्थी के...