कॉलेज में ड्रेस कोड में आएं विद्यार्थी : प्राचार्य
मुजफ्फरपुर, अगस्त 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय में बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नवनामांकित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्राचार्य डॉ. ममता रानी ने कहा कि विद्यार्थी अनुशासन का पालन करें और ड्रेस कोड में कॉलेज आएं। विज्ञान संकाय के विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विषयों का परिचय देते हुए विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, अध्ययन पद्धति तथा भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराया। रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ने महाविद्यालय परिसर, विभिन्न प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय तथा उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी दी। गणित विभागाध्यक्ष डॉ. योगेश कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं च्वॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम पर पावर प्वॉइंट से व्याख्यान दिया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.