फरीदाबाद, मार्च 28 -- फरीदाबाद। केएल मेहता कॉलेज में चल रहे सातवें फरीदाबाद थियेटर फेस्टिवल के दूसरे दिन मंचित नाटक 'टैक्स फ्री' ने दर्शकों को हंसी और रोमांच से भर दिया। इस दौरान दर्शकों ने कलाकारों की खूब प्रशंसा की। नगर निगम द्वारा फोर्थ वॉल प्रोडक्शंस और केएल मेहता दयानंद कॉलेज के सहयोग से रंगमंच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दयानंद कॉलेज में थियेटर फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। तीन दिवसीय फेस्टिवल में शनिवार को दूसरे दिन के उत्सव में रंगमंच प्रेमियों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। उत्सव का शुभारंभ एमसीएफ के ब्रांड एंबेसडर और नेशनल बॉडी बिल्डर जय दत्त, नगर निगम के पीआरओ जोगिंदर रावत, ईएसआई अस्पताल के सर्जन डॉ. हेमंत अत्री और आनंद मेहता ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस मौके पर शहर के वरिष्ठ रंगकर्मी एकांत कौल को 'ज्योति संग स्मृति रंग स...