अलीगढ़, अप्रैल 8 -- अलीगढ़, सुनील शर्मा। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सारसौल स्थित भाईजी नगर में आईटीएम कॉलेज के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। सोमवार देररात वह जहर खाकर अपने घर की दूसरी मंजिल की छत से कूद गया था। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 31 मार्च को कॉलेज में दो पक्षों में हुए झगड़े के बाद से वह परेशान चल रहा था। पुलिस को कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने माता पिता से माफी मांगते हुए लिखा है कि आपकी बेइज्जती नहीं चाहता। हालांकि परिवार ने फिलहाल कार्रवाई से मना कर दिया है। भाईजी नगर निवासी नवीन सिसोदिया पुत्र भगवती प्रसाद लोधा क्षेत्र के आईटीएम कॉलेज में बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र था। परिवार में दो भाइयों में छोटा था। पिता निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। पुलिस के अनुसार 31 मार्च को कॉलेज में झगड़ा हुआ था। इसमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.