कॉलेज में जैव ईंधन दिवस पर दी गई जानकारी
साहिबगंज, अगस्त 11 -- साहिबगंज। विश्व जैव ईंधन दिवस पर साहिबगंज कॉलेज में सोमवार को कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक जीवाश्म ईंधन के विकल्प के रूप में गैर जीवाश्म जैव ईंधन के उपयोग के प्रति जागरुकता को बढ़ावा देना है। प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि पर्यावरण को स्वच्छ रखना,कार्बन उत्सर्जन कम करना, और कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटे इसके लिए गैर जीवाश्म ईंधन का उपयोग आवश्यक है। मौके पर भूगोल विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद हसनैन, बीएड विभाग के शिक्षक डॉ. मनोज कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. मोहम्मद असादुल्लाह, कुमार प्रशांत भारती, प्रदीप कुमार, चंद्रशेखर प्रमाणिक, नितिन कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.