हाजीपुर, मार्च 24 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। बीएमडी कॉलेज दयालपुर में प्राचार्य डॉक्टर तारकेश्वर पंडित की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा स्मार्ट कक्ष में जल महोत्सव कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रोफेसर रवि रंजन कुमार ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा मानव एवं सृष्टि की संरचना में जल एक महत्वपूर्ण तत्व है। जल मानव एवं सभी जीव जंतुओं के लिए महत्वपूर्ण है। प्राचार्य डॉक्टर तारकेश्वर पंडित पंडित ने कहा आज संपूर्ण विश्व जल संकट का सामना कर रहा है। आज नदी तालाब सूख रहे हैं जल की कमी होती जा रही है। क्योंकि हम विलासिता पूर्ण जीवन जीते हैं। धीरे-धीरे वायुमंडल प्रदूषित हो जाते हैं। पहाड़ों को काटकर फैक्ट्रियां लगाई जा रही है। बढ़ती हुई जनसंख्या प्रकृति पर बोझ बन गया है। फलस्वरुप ...