कॉलेज में छात्र इलेक्ट्रॉनिक्स की भी पढ़ाई कर सकेंगे
गुड़गांव, जून 22 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। महाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने छात्रों के भविष्य और रोजगार के बेहतर अवसरों को ध्यान में रखते हुए कई कोर्सों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। छात्र इन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग ने पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय में बीएससी फिजिकल साइंसेज के पाठ्यक्रम में बदलाव करते हुए अब इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स विषय को भी शामिल किया है। इससे विद्यार्थियों को फिजिकल साइंस के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की जानकारी भी मिलेगी और उनके लिए आगे की पढ़ाई व रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। वहीं तिगांव और खेड़ी गुजरान स्थित राजकीय महाविद्यालयों में संचालित बीएससी लाइफ साइंस विद बायोटेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.