कॉलेज में चोरी की घटना पर छात्रों ने जताई नाराजगी
गुमला, मई 29 -- गुमला, प्रतिनिधि। केओ कॉलेज मुख्य छात्रावास के विद्यार्थियों की बैठक शुक्रवार को छात्र प्रमुख राहुल उरांव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कॉलेज परिसर में हाल ही में हुई चोरी की घटना पर छात्रों ने गहरी नाराजगी जताई। विद्यार्थियों ने कहा कि कॉलेज का गेट और ग्रिल तोड़कर प्राचार्य कक्ष से लैपटॉप, मोबाइल और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की चोरी कई सवाल खड़े करती है। छात्रों का आरोप है कि यह सामान्य चोरी नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश प्रतीत होती है। उनका कहना था कि कॉलेज में व्याप्त अनियमितताओं और गड़बड़ियों को छिपाने के लिए घटना को चोरी का रूप दिया गया है।बैठक में छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन पर वित्तीय गड़बड़ी छिपाने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की। विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द जांच नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.