कॉलेज में चला जागरुकता अभियान
साहिबगंज, अगस्त 6 -- साहिबगंज। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 का दावा एवं आपत्ति संबंधी जागरूकता लाने के लिए साहिबगंज महाविद्यालय में गुरुवार को अभियान चलाया गया। मौके पर जिला चुनाव कार्यालय के कर्मी निशु कुमारी एवं लूसी कुमारी ने महाविद्यालय में अध्यनरत वैसे छात्र-छात्राएं या उनके परिवार के सदस्य जो 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूर्ण करने को है उन्हें पंजीकृत कराने हेतु आवश्यक जानकारी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रंजीत कुमार सिंह ने सभी छात्राओं को ईसीनेट ऐप डाउनलोड करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में मनोविज्ञान विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रशेखर प्रसाद, डॉक्टर प्रिया सिंह, डॉक्टर अक्षय कुमार वर्मा, डॉक्टर सुनीता कुमारी, प्रोफेसर अदिति सुरीन, प्रोफेसर संजीव कुमार आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- कोल्हान विश्वविद्यालय में न्यू वोटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.