जौनपुर, अगस्त 12 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। 'आनंदी मां-एक जीवन बचाओ अभियान' एवं 'कैंसर मुक्त भारत यात्रा' के अंतर्गत फरीदुल हक मेमोरिएल डिग्री कॉलेज में मंगलवार को छात्राओं के लिए एचपीवी संक्रमण एवं सर्वाइकल कैंसर जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में एक जीवन बचाओ अभियान, एवं कैंसर मुक्त भारत यात्रा के अंतर्गत जागरुकता के लिए जिला मुख्यालय से पहुंचीं संस्था की पदाधिकारी व बतौर मुख्य अतिथि चिकित्सक डॉ. संध्या विजय सिंह ने छात्राओं को एचपीवी संक्रमण, सर्वाइकल कैंसर के कारण, शुरुआती लक्षण, जांच, उपचार और बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जागरुकता, समय पर जांच और उचित वैक्सीनेशन के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- एचपीवी संक्रमण से बचाएगा टीकाकरण मुख्य अतिथि डॉ. ...