कॉलेज में ओटी बना कर डाले मोतियाबिंद के 33 हजार ऑपरेशन
देवरिया, जुलाई 29 -- देवरिया, अनिल कुमार राय। देवरिया जिले में एक संस्था ने डिग्री कॉलेज में ऑपरेशन थिएटर बनाकर मोतियाबिंद के 33 हजार से ज्यादा मरीजों के ऑपरेशन कर डाले, जबकि राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत शासन से पूरे जिले का सिर्फ 5355 ऑपरेशन का लक्ष्य था। नियमों को ताक पर रख गुजरात की संस्था को ऑपरेशन की अनुमति दी गई। यही नहीं, ऑपरेशन के बाद संस्था ने प्रति मरीज 2000 हजार रुपये की दर से 6.60 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य विभाग से डिमांड की, जिसमें से 27 लाख रुपये से ज्यादा का भुगतान भी हो गया। इसका खुलासा आरटीआई से मिली जानकारी से हुआ है。
अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत शिविर अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत राज्य स्तर एवं जिला स्वास्थ्य समिति की सहमति से वर्ष 2022-23 में श्री रणछोड़ दास जी बापू चैरिटेबल हॉस्पिटल, राजकोट, गुजरात को नि:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.