रुडकी, मार्च 10 -- रानी धर्म कुंवर राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को करियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ और उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, खानपुर की ओर से वित्तीय साक्षरता विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बैंकिंग और साइबर सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारी ली। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. आदित्य कुमार मौर्य ने किया। मुख्य वक्ता किरणपाल सिंह ग्रामीण बैंक, खानपुर के प्रबंधक ने छात्र-छात्राओं को बैंकिंग सेवाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंक में खाता खोलने की प्रक्रिया क्या होती है और इसके लिए कौन-कौन से आवश्यक दस्तावेज चाहिए होते हैं। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.