मेरठ, अप्रैल 24 -- गढ़ रोड मुरलीपुर स्थित एसएसवी इंटर कॉलेज के 12वीं के सैकड़ों छात्रों ने प्रधानाचार्य पर फीस के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। साथ ही जोरदार हंगामा-प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों की प्रधानाचार्य से नोकझोंक भी हुई। बाद में किसी तरह छात्र शांत हुए। इस मामले में स्कूल प्रशासन की उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की गई है। मुरलीपुर निवासी भूपेन्द्र तोमर के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र शुक्रवार दोपहर एसएसवी इंटर कॉलेज के सामने एकत्र हुए। स्कूल प्रशासन व प्रधानाचार्य पर फीस के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए हंगामा प्रदर्शन किया। छात्रों ने बताया किसरकार की ओर से 12वीं की फीस चार सौ से पांच सौ रुपये लिए जाते हैं मगर स्कूल प्रशासन ने छात्रों से चार से पांच हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं। इतना ही नहीं रसीद मांगने पर रसीद भी...