नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- तकनीकी शिक्षा को किताबी ज्ञान से आगे बढ़ाकर असली इंडस्ट्री की जरूरतों से जोड़ने के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने एक शानदार पहल की है। AICTE इंडस्ट्री फेलोशिप प्रोग्राम (IFP) 2027 के फेज-2 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस खास प्रोग्राम का सीधा फायदा कॉलेज के प्रोफेसरों के साथ-साथ इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के छात्रों को भी मिलेगा, क्योंकि जब शिक्षक खुद बड़ी कंपनियों में जाकर नई तकनीक सीखेंगे, तो छात्रों को भी क्लासरूम में सबसे आधुनिक और प्रैक्टिकल पढ़ाई मिलेगी। इच्छुक और योग्य फैकल्टी सदस्य आधिकारिक पोर्टल ifp.aicte.gov.in पर जाकर 15 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह फेलोशिप 15 से 25 जनवरी 2027 के बीच शुरू होने वाली है, जिसमें AI, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर R एंड D, मैन्...