कॉलेज प्रांगण में घुसा पानी, निचले इलाके में फसलें डूबीं
समस्तीपुर, सितम्बर 2 -- विद्यापतिनगर, निज संवाददाता। प्रखंड के दियारा में गंगा और उसके सहायक वाया नदी में पानी बढ़ने से कॉलेज प्रांगण में पानी का प्रवेश हो गया है। साथ ही पानी का फैलाव निचले इलाके में जारी है। जिसके कारण उगन त्रिवेणी कॉलेज चमथा में छात्रों की पढ़ाई ठप होने की स्थिति बनी है। बताया गया है कि प्रखंड के चार पंचायतों बाजिदपुर, बाल कृष्णपुर मरवा गोपालपुर, मऊ बाजिदपुर दक्षिण और शेरपुर पंचायत के दियारा में वाया नदी का पानी बढ़ने से निचले हिस्से में पानी के प्रवेश होने से किसानों की मिर्च, हरी सब्जी, धान, मक्का आदि की फसल डूबकर नष्ट होने के कगार पर है। यह भी पढ़ें- चार नदियों के उफान से सारण में बाढ़ का कहर, दियारा में दहशत वहीं चमथा कॉलेज के प्रांगण में पानी के प्रवेश होने से कॉलेज का काम भी प्रभावित हो गया है। सड़कों पर भी पानी चढ़ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.