रुडकी, मई 13 -- रुड़की। स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन और इंपीरियल एजुकेशन ट्रस्ट प्रबंधन ने कहा कि झूठे आरोप और दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेजकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। प्रधानाचार्य विकास कुमार, अरविंद सैनी, आरपी सिंह और शिक्षक डॉ. रवि प्रकाश ने आरोप लगाया कि कुछ लोग निजी स्वार्थ के चलते संस्थान को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। कहा कि धरना-प्रदर्शन करने वाले लोग कॉलेज की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं जबकि संस्थान में लगाए जा रहे आरोपों का कोई आधार नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...