कॉलेज प्रतिनिधि नहीं आए, विवि में रखीं हजारों मार्क्सशीट
आगरा, अगस्त 6 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को अंकतालिका देने के लिए अभियान चलाया। अभियान के बाद भी अंकतालिका देने की प्रक्रिया को जारी रखा। इसके बाद भी विश्वविद्यालय में हजारों अंकतालिका रह गयीं। विवि से संबद्ध लगभग सौ कॉलेजों के प्रतिनिधि विभिन्न पाठ्यक्रमों की अंकतालिका लेने नहीं आए। बता दें कि विश्वविद्यालय ने दीक्षांत समारोह से पूर्व स्नातक और परास्नातक अंतिम सेमेस्टर के छात्रों को अंकतालिकाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की थी। विवि की ओर से तीन दिन का कार्यक्रम जारी किया गया। इस दौरान लगभग 40 हजार छात्रों की अंकतालिकाएं कॉलेज के प्रतनिधि ले गए। अभियान के दौरान लगभग आधी अंकतालिका विवि में ही रह जाने के बाद मार्क्सशीट वितरण का कार्यक्रम जारी रखा गया। दीक्षांत समारोह के बाद से अभी तक विवि से 25 हजार छात्रों की अंकता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.