बुलंदशहर, मार्च 2 -- ककोड़। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि शुक्रवार को उसकी पुत्री सिकंदराबाद स्थित डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने गई थी। उसकी पुत्री के पास मोबाइल नहीं था। शाम को वापस नहीं लौटने पर वह सिकंदराबाद कॉलेज पहुंचा। पता चला कि उसकी पुत्री कॉलेज ही नहीं पहुंची हैं। जानकारी मिली कि जेवर क्षेत्र के गांव मंगरौली उसकी ससुराल निवासी युवक शिवा उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया है। युवक के परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि युवक भी शुक्रवार से लापता है। उसके बाद युवक के परिजनों से युवक की जानकारी ली गई। पता चला कि युवक गाजियाबाद में है। लोकेशन के आधार पर दोनों के परिजन गाजियाबाद पहुंचें। वहां पहुंचने पर पता चला कि युवक हरियाणा के फरीदाबाद में है। फरीदाबाद पहुंचने पर युवक वहां से भी फरार हो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.