पलामू, फरवरी 28 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि । रेहला संत तुलसीदास महाविद्यालय में स्नातक विज्ञान खंड भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य रमाशंकर पाठक द्वारा कराया गया। मौके पर रेहला ग्रासिम इंडस्ट्री यूनिट के हेड हितेंद्र केशव अवस्थी, महाविद्यालय के सचिव डॉ. शशि नाथ चौबे एवं प्रभारी प्राचार्य कृष्ण कुमार चौबे ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। भूमि पूजन के उपरांत महाविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने भवन निर्माण, विज्ञान संकाय के विस्तार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा आधुनिक स्मार्ट प्रयोगशाला की स्थापना पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव डॉ शशि नाथ चौबे ने कहा कि वे अपने माता-पिता की स्मृति में स्नातक विज्ञान खंड भवन का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.