कॉलेज परिसर में छात्रा का वीडियो बनाने का आरोप
काशीपुर, मई 8 -- काशीपुर। राधे हरि राजकीय महाविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष जतिन शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दावा किया है कि कॉलेज परिसर के वॉशरूम में गई एक छात्रा का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाने की कोशिश की गई। जतिन शर्मा द्वारा जारी वीडियो में कहा गया कि यह घटना उस समय की है जब कॉलेज में हड़ताल और अन्य गतिविधियां चल रही थीं। आरोप है कि उसी दौरान एक छात्रा वॉशरूम में गई, जहां उसने देखा कि कोई व्यक्ति खिड़की की ओर से कैमरा अंदर डालकर वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
छात्र संघ अध्यक्ष की अपील छात्र संघ अध्यक्ष ने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि जिस महाविद्यालय को शिक्षा का मंदिर कहा ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.