चेन्नई, मई 4 -- साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय का तमिलनाडु की सियासत में सितारों सरीखा उदय हुआ है। विजय की पार्टी टीएमके किसी सुनामी की तरह उभरी है और वह बहुमत की तरफ बढ़ती नजर आ रही है। खबर लिखे जाने तक टीवीके 110 सीटों पर रुझान में आगे चल रही थी। इस तरह सिनेमा के क्षेत्र में धूम मचाने के बाद विजय अब राजनीति में भी चमकने को तैयार हैं। विजय का यह उभार किसी सिनेमा से कम नहीं है। दिलचस्प बात है कि वह कॉलेज ड्रॉपआउट हैं और कारों का कलेक्शन भी रखते हैं। आइए जानते हैं ऐक्टर विजय की जिंदगी के कुछ अनछुए पहलुओं के बारे में... कॉलेज ड्रॉपआउट हैं विजयविजय का पूरा नाम है, जोसेफ विजय चंद्रशेखर। उनका जन्म 22 जून 1974 को हुआ। विजय एक फिल्मी परिवार से आते हैं और उनके पिता का नाम है एसए चंद्रशेखर। वह एक फिल्म डायरेक्टर हैं, जबकि विजय की मां शोभा चंद्रशेखर ...