बागपत, जनवरी 31 -- बिनौली। मां अम्बा बालिका डिग्री कालिज ग्वालीखेडा में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बीए, बीएससी, बीएड और डीएलएड में कालिज टॉप करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज के गणित विभाग के प्रोफेसर डॉ अजेन्द्र मलिक ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बीए की टॉपर पारूल, बीएससी की अंजलि व डीएलएड की साक्षी मोघा व बीएड की शिवांगी को मैडल पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबन्धक ब्रजपाल सिंह शास्त्री, डायरेक्टर डॉ रवि पंवार व प्राचार्य डॉ राजीव गुप्ता,डा शबाना, देशपाल सिंह तोमर, डॉ गीता, अश्वनी मोघा, डॉ हीरालाल, देशपाल दांगी, योगेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.