औरैया, दिसम्बर 15 -- फफूंद। नकाबपोश बदमाश कॉलेज जा रही इंटर की छात्रा को जबरन सरसों के खेत में खींच ले गए। और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। छात्रा की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, जिन्हें आता देख आरोपी फरार हो गए। परिजनों के अनुसार छात्रा रोज की तरह साइकिल से कॉलेज जा रही थी। रास्ते में पीपल के पेड़ के पास पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद उसे जबरन पास के खेत में ले जाकर छेड़छाड़ की गई। शोर सुनकर राहगीर और ग्रामीण जुटने लगे तो आरोपी मौके से भाग निकले। परिजनों का आरोप है कि एक युवक पिछले कुछ दिनों से छात्रा को रास्ते में परेशान कर रहा था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। छात्रा को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। इस मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर एक युवक को नामजद करते हुए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.