गोंडा, मार्च 17 -- गोण्डा। कोतवाली नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप एक युवक और उसके परिवार पर लगा है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस युवक और उसका सहयोग करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के पिता के अनुसार उनकी बेटी अपने घर से कॉलेज के लिए सुबह 9.30 पर अपने भाई के साथ जा रही थी। रास्ते में एक होटल के पास उसकी बाइक खराब हो गयी। इस पर छात्रा के भाई ने एक ई-रिक्शा रोककर उसे बैठाया और रिक्शे वाले से कहा कि कालेज से पास छोड़ देना। बाद में जब फोन किया तो छात्रा फोन बन्द हो गया। स्कूल जाकर पता चला कि वह स्कूल में नहीं आई है। आरोप है युवती अपने घर से दो लाख पचास हजार रूपये लेकर चली गयी है। आरोप है कि युवक और उसे माता और पिता ने एक राय होकर पीड़ित के पुत्री को बहला-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.