प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 30 -- अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीदपुर स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली कक्षा 11 की तीन छात्राएं गुरुवार को लापता हो गईं। शाम को घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस खोजबीन में जुटीं तो वे रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में देखी गईं। बाद में उनका लोकेशन गाजियाबाद मिला तो पुलिस उनके परिजनों के साथ वहां जाने के लिए रवाना हो गई। छात्राएं सुबह घर से साइकिल से निकलीं लेकिन शाम को वे घर नहीं पहुंचीं तो परिजन उनकी तलाश करने लगे। कॉलेज पहुंचे तो पता चला कि छात्राएं वहां गई ही नहीं थीं। परिजन थाने पहुंचे तो पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी। शहर की ओर जाने के फुटेज मिलने के बाद वे मां बेल्हादेवी धाम रेलवे स्टेशन पर भी दिखीं। हालांकि वे किसी ट्रेन से जाते हुए नहीं दिखीं। बाद में उनकी लोकेशन गाजियाबाद की ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.