कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली छात्रा लापता
बदायूं, मई 15 -- एमसीए की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों का आरोप है कि छात्रा घर से जाते समय जेवर और बैंक खातों से रुपये भी लेकर गई है। परिवार ने किसी युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर देकर छात्रा की बरामदगी की मांग की है। मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी बरेली में एमसीए द्वितीय सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही है। परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ समय से युवती के व्यवहार में बदलाव दिखाई दे रहा था। यह भी पढ़ें- किशोरी को ले जाने का आरोप परिवार ने कई बार उससे बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन उसने किसी तरह की जानकारी नहीं दी। 12 मई को युवती कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी। शाम को वह वापस लौटी, लेकिन कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.