मुंगेर, जुलाई 3 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।आदर्श थाना जमालपुर पुलिस को कॉलेज छात्रा अपहरण कांड में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अपहृत युवती को मुंगेर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है। हालांकि मामले का मुख्य आरोपी अब भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि यह मामला 14 जून 2026 को दर्ज जमालपुर थाना कांड संख्या 95/26 से संबंधित है। युवती के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए छोटी केशोपुर नालापार निवासी गौतम पासवान उर्फ अभिषेक कुमार पर उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया था। मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस युवती की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही थी。

जांच की प्रक्रिया जांच के दौरान पुलिस को पहली सफलता तब मिली, जब मुख्य आरो...