अररिया, जून 15 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। स्थानीय कॉलेज चौक पर सोमवार को उस समय महाजाम की स्थिति उत्पन्न हो गई जब परीक्षा समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में परीक्षार्थी और उनके अभिभावक एक साथ सड़क पर निकल पड़े। कॉलेज गेट से लेकर कॉलेज चौक तक लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को घंटों जाम की परेशानी झेलनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर में परीक्षा की पाली समाप्त होते ही हजारों छात्र-छात्राएं एक साथ कॉलेज परिसर से बाहर निकले। उनके साथ बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद थे। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण कॉलेज चौक पूरी तरह जाम हो गया। स्थिति ऐसी हो गई कि वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ने को मजबूर हो गए। कई लोग लंबे समय तक जाम में फंसे रहे, जबकि कुछ वाहन चालकों ने वैकल्पिक मार्ग अपनाकर किसी तरह गंतव्य की ओर रुख किया।जानक...