कॉलेज चौक गैरेज में छापा, चोरी की तीन बाइक बरामद
पूर्णिया, जुलाई 15 -- कसबा, एक संवाददाता। कसबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल, दो इंजन, चार पुराने टायर और दो मोबाइल फोन बरामद किया गया। मंगलवार को कसबा थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में चोरी की मोटरसाइकिलों की बरामदगी एवं अभियुक्तों के सत्यापन को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री में संलिप्त है। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कॉलेज चौक स्थित एक मोटर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.