कॉलेज गई युवती घर में रखी नकदी और जेवर लेकर फरार
अमरोहा, मई 24 -- जोया। डिडौली क्षेत्र के गांव मालीखेड़ा उर्फ शहबाजपुर निवासी एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। घर से नकदी और सोने के जेवर गायब होने की बात भी सामने आई है। गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी बीती 22 मई की सुबह करीब 10 बजे जोया स्थित एक डिग्री कालेज में प्रैक्टिकल होने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के घरों में उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित के अनुसार घर में रखे करीब चार लाख 70 हजार रुपये और चार तोले सोने के आभूषण भी गायब मिले हैं। साथ ही युवती अपनी हाईस्कूल की मार्कशीट समेत अन्य जरूरी कागजात और मोबाइल फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.