कॉलेज गई बीएससी छात्रा लापता, युवक पर अगवा करने का आरोप
अलीगढ़, अगस्त 11 -- खैर। खैर स्थित एक निजी महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा कॉलेज जाने के बाद घर नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पिता ने एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली खैर में मुकदमा दर्ज कराया है। सोफा चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा आठ अगस्त को कॉलेज गई थी। छुट्टी के बाद वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने कॉलेज सहित आसपास के स्थानों पर उसकी तलाश की। परिजनों का आरोप है कि सुजानपुर निवासी हर्ष कुमार पुत्र विपिन कुमार पूर्व में भी छात्रा के साथ अभद्रता कर चुका है और उसे अगवा करने की धमकी देता रहा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने हर्ष कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.