गोरखपुर, मई 21 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र में स्कूल पढ़ने गई दो किशोरियों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के मामले में दोनों परिजनों की अलग-अलग तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, एक गांव निवासी 14 वर्षीय और 13 वर्षीय किशोरियां 19 मई को पढ़ाई के लिए क्षेत्र के एक कॉलेज में गई थीं। विद्यालय से दोपहर करीब 12 बजे निकलने के बाद दोनों घर नहीं पहुंचीं। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं लगा। परिजनों का आरोप है कि किशन गुप्ता पुत्र जयराम गुप्ता तथा छोटकाई पुत्र संजय प्रसाद निवासी महुलिया खजुहा (भैंसवली) दोनों किशोरियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गए हैं। यह भी पढ़ें- रांची से लापता दो नाबालिग कच्ची-पक्की व मनियारी से बरामद कोतवाल सुनील कुमार राय ने बताया ...