अमरोहा, फरवरी 12 -- बछरायूं, संवाददाता। कॉलेज गई एक छात्रा बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस स्तर पर दर्ज कराई गई शिकायत में पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी पुत्री कांकाठेर के एक कॉलेज से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। वह बुधवार दोपहर घर से निकली थी लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। सभी संभावित स्थानों पर उसे तलाश भी किया लेकिन कोई पता नहीं लग सका। इस बीच जानकारी मिली कि कॉलेज में ही साथ पढ़ने वाला एक युवक उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंतित परिजन थाने पहुंचे व पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की। थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने मुरादाबाद जिले के थाना छजलैट क्षेत्र के गां...