कॉलेज गई छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, गुमशुदगी दर्ज
मुरादाबाद, जून 5 -- थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसवा गौड़ निवासी युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक युवती 4 जून को राजकीय महाविद्यालय भोजपुर में प्रैक्टिकल की फाइल जमा करने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश किश लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। युवती के पिता की तहरीर पर थाना भोजपुर में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.