बांदा, अप्रैल 22 -- बांदा। जसपुरा थाने के गौरीकलां गांव निवासी 11वीं की छात्रा सोमवार को घर से कॉलेज के लिए निकली तो फिर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की, पर कहीं पता नहीं चला। पिता ने मंगलवार को थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। बताया कि वह घर से कोई सामान भी नहीं ले गई और अपना मोबाइल भी घर में छोड़ गई है। यह भी पढ़ें- स्कूल गई छात्रा लापता, गुमशुदगी दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...