प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 25 -- संग्रामगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने पुलिस को तहरीर दी। उसकी 20 वर्षीय बेटी 21 फरवरी को कॉलेज गई थी, लेकिन लौटकर नहीं आई। अचानक उसके लापता होने पर खोजबीन की तो पता चला कि गांव का ही युवक उसको बहका-फुसलाकर भगा ले गया। आरोप है कि छात्रा घर से सोने चांदी के जेवरात भी साथ ले गई। पीड़ित पिता ने बेटी को भगाने के आरोपी युवक, उसके पिता और मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर युवती को खोजने में लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.